वायरल न्यूज़

सांप ने 5 बार काटा मगर कुछ नहीं हुआ, टोपी ने ऐसे टाल दिया यमराज का बुलावा, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 25, 2025, 02:54 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स फोन पर बात कर रहा है तभी खतरनाक सांप उसके करीब पहुंचा और पांच बार उसपर हमला किया। मगर हैरान होंगे शख्स की टोपी ने यमराज का बुलाया टाल दिया।

Image

सांप के डसने के बाद भी बच गया शख्स। (Photo/Twitter)

Viral Video Today: सबसे खतरनाक जीव-जंतु की बात होती है तब दिमाग में सांप का नाम सबसे पहले आता है। सांप यकीनन सबसे खतरनाक जीवों में टॉप पर आता है। इसकी कई प्रजाति इतनी खतरनाक हैं कि देखकर कांप जाते हैं। अगर ये सांप गलती से डस ले तो बचना लगभग मुश्किल होता है। मगर क्या हो जब वही जहरीला नाग पांच बार काट ले और फिर भी कुछ ना हो। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा वायरल हुआ है।

सांप ने काटा मगर कुछ नहीं हुआ

इसमें देखेंगे शख्स फोन पर आराम से बात कर रहा है। वो बातचीत में इतना व्यस्त है कि उसे आसपास कुछ भी होने का आभास नहीं होता है। इसी क्रम में जहरीला नाग शख्स के करीब पहुंचा और उसके सिर पर करीब पांच बार हमला। सांप उसे लगातार डसता है मगर शख्स को कोई फर्क नहीं पड़ा। मगर जब शख्स ने पलटकर देखा तब उसके होश उड़ गए।

यहां देखें वीडियो

दरअसल शख्स के सुरक्षित बचने की वजह उसके सिर पर लगी टोपी या कैप था। फ्रेम में देखेंगे कि सांप सिर पर हमला करता है और मगर उसकी सिर पर लगी टोपी ने यमराज का बुलावा टाल दिया। मालूम हो कि हैरान करने वाला वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article