वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़ाई में सांप ने नेवले को किया ढेर, लोगों ने कहा - ऐसा खौफनाक मंजर पहली बार देखा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 18, 2023, 05:08 PM IST

इंस्टाग्राम पर सांप और नेवले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की फाइट आप देख सकते हैं लेकिन उसके बाद जो होता है, उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

Image

सांप और नेवले का खतरनाक वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप और नेवले की लड़ाई
  • सांप ने दी नेवले को मात
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Snake And Mongoose Fight Video: बचपन से ही हम सभी सांप और नेवले की लड़ाई के बारे में सुनते हैं। कई सारे किस्से भी हमारे बुजुर्गों ने हमें सुनाए और हमेशा एक ही चीज सुनने को मिली कि सांप और नेवले की लड़ाई में सांप को ही पटखनी मिली है। लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप नहीं बल्कि नेवले को कड़ी शिकस्त मिली है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है वह हैरान रह जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सांप और नेवले की फाइट सीन देखी जा सकती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही नेवला सांप के पास जाता है और फाइट शुरू ही करता है, वैसे ही सांप फुफकार मारता है और नेवला एक ही बार में चित हो जाता है। ऐसे में आप जब इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। क्योंकि ऐसा नजारा आपने कभी नहीं देखा होगा।

सांप और नेवले का खतरनाक वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है नेवला बूढ़ा हो गया था, इसीलिए हार गया। इस वीडियो पर अब तक 19 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'wilda_nimaldiscovery' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article