Silent Baraat Viral Video: इंटरनेट पर शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की एक फिल्म की याद आ जाएगी। जी हां, आपने सही सोचा, इस फिल्म का नाम है - ऐ दिल है मुश्किल। जैसे आपने इस फिल्म में साइलेंट म्यूजिक पार्टी देखी थी, बिल्कुल वैसा ही आपको इस वीडियो में भी देखने को मिलेगा। इसीलिए इस वीडियो (Viral Video) को खासा पसंद भी किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस तरीके की शादी भारत में शायद ही कभी किसी ने देखी हो।
सड़कों पर नजर आई साइलेंट बारात (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको शादी का नजारा दिखेगा, जिसमें सभी लोग कान में हेडफोन लगाकर म्यूजिक एंजॉय कर रहे हैं और शादी का लुत्फ उठा रहे हैं। इस शादी का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसे साइलेंट बारात कही जा रही है। लोगों को भी ऐसी शादी काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी शेयर और लाइक भी किया जा रहा है।
सड़कों पर नजर आई साइलेंट बारात
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इससे ध्वनि प्रदूषण नहीं होगा, जिससे लोगों को समस्या भी नहीं होगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लोगों को रहा होगा कि ये सब पागल हो गए हैं और अपने में ही डांस कर रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 7.42 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं और सैकड़ों बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'shefooodie' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
