Suchetha Satish Singing World Record: इंटरनेट पर केरल की एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 100 से अधिक भाषाओं में गाना गा रही है। यह शो दुबई में रखा गया था, जिसे जीतने के बाद महिला ने अपने नाम एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि महिला किस प्रकार से अलग-अलग भाषाओं में बड़े ही आराम से गीत गा रही है, जो बेहद अनोखा भी है। ऐसे में महिला के इस कला की लोग काफी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दिख रही महिला का नाम सुचेता सतीश है, जो अलग-अलग भाषाओं में गाना गाने को लेकर काफी चर्चा में भी रहती हैं। ऐसे में उनका ये अनोखा कारनामा अब एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। 24 नवंबर, 2023 को हुए इस शो में सुचेता ने कुल 140 भाषाओं में प्रदर्शन किया था। कार्यक्रम में बारे में बात की जाए तो ये शो संयुक्त अरब अमीरात के भारतीय वाणिज्य दूतावास सभागार में हुआ, जिसे ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़ द्वारा शेयर किया गया है।
100 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर महिला ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Intagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ऐसा अनोखा टैलेंट सिर्फ भारत में ही देखने को मिल सकता है। इस वीडियो को 'airnewsalerts' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। बता दें, सुचेता के नाम और भी कई सारे रिकॉर्ड हैं,जो उनके ऑफिशियल पेज पर आप देख सकते हैं। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
