वायरल न्यूज़

Video: हवाई जहाजों में भी लग गई तगड़ी रेस, पहले नहीं देखा होगा ऐसा आसमानी नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 7, 2024, 01:21 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि आसमान की ऊंचाई पर दो जहाज आपस में रेस लगाते हुए नजर आते हैं। फ्रेम में फिर जो दिखा शायद ही देखा होगा।

Image

आसमान में हुई जहाजों के बीच रेस। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

Viral Video: सोशल मीडिया में लाखों करोड़ों की तादाद में वीडियो मौजूद हैं। इनमें आपने लोगों को बाइक रेसिंग करते हुए देखा होगा। किसी में जबरदस्त कार रेसिंग देखी होगी। इसके अलावा साइकिल की रेस भी जरूर देखी होगी। मगर कभी हवाई जहाजों को रेस लगाते हुए देखा है? शायद ही इसका जवाब कोई हां में देगा। मगर चौंक जाएंगे कि अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें सचमुच आसमान में दो जहाजों को रेसिंग करते हुए देखा गया है। जहाजों के बीच रेसिंग से जुड़ा वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

आसमान में जहाजों के बीच रेसिंग

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं। हवाई जहाज बादलों के ऊपर उड़ान भर रहा है। यात्री आराम से सीटों पर बैठे हैं। मगर तभी एक अनाउंसमेंट हुआ। दूसरी तरफ से आवाज जहाज कैप्टन की सुनाई दी। कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि उनकी दाईं तरफ एक और प्लेन उड़ान भर रहा है। प्लेन उन्हें रेस लगाने की चुनौती दे रहा है। कैप्टन इसके बाद यात्रियों को जहाज की स्पीड तेज करने की जानकारी दी। फ्रेम में इसके बाद जो आसमानी नजारा दिखाई दिया शायद ही पहले कभी देखा होगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि दो जहाजों के बीच रेसिंग करने से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर nouveautycoon नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article