गिनीज बुक में दर्ज हुआ भारत के इस लड़के का नाम, लंबे और खूबसूरत बालों के आगे बड़ी-बड़ी हीरोइनें भी फेल

Guinness World Record : सिदकदीप सिंह चहल ने धार्मिक मान्‍यताओं के कारण आज दिन तक कभी बाल नहीं कटवाए। उनका कहना है कि, 'मैं सिख धर्म का पालन करता हूं और हमें अपने बाल काटने से मना किया गया है।

Guinness World Record : सोशल मीडिया पर आपने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले कई लोगों के बारे में सुना और देखा होगा। इस बार ऐसे ही 15 वर्षीय लड़के की कहानी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। लड़के नाम है सिदकदीप सिंह चहल जिसने अपने जीवन में कभी बाल नहीं कटवाए हैं। उत्तर प्रदेश के निवासी इस 15 वर्षीय सिख लड़के ने किसी किशोर पुरुष के मुकाबले सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सिदकदीप के रिकॉर्ड के बारे में खुद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने टि्वटर पर की है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (जीडब्ल्यूआर) ने 14 सितंबर को एक्स पर चहल का वीडियो पोस्ट किया। लड़के ने वीडियो में बताया कि, 'लोग कहते हैं कि मेरे बाल बहुत लंबे, बहुत घने हैं। उनके पास अच्छी मात्रा है, वे चाहते हैं कि उनके बाल भी ऐसे ही हों। मेरे बाल 130 सेमी या लगभग चार फीट और तीन इंच के हैं।'

​sikh boy name in Guinness World Record, Guinness World Record, Guinness World Record sidakdeep singh chahal, viral news in hindi, trending news

सिदकदीप सिंह चहल। (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

धार्मिक मान्‍यताओं का करते पालन

सिदकदीप सिंह चहल ने धार्मिक मान्‍यताओं के कारण आज दिन तक कभी बाल नहीं कटवाए। उनका कहना है कि, 'मैं सिख धर्म का पालन करता हूं और हमें अपने बाल काटने से मना किया गया है। सिख धर्म के मूल सिद्धांतों में से एक यह है कि कभी भी अपने बाल नहीं कटवाने चाहिए, क्योंकि यह भगवान का एक उपहार है।' आमतौर पर चहल अपने बालों का जूड़ा बनाते हैं और इसे दस्तार (पगड़ी) से ढकते हैं, जैसा कि सिखों में रिवाज है।

End of Feed