Sidhu Moosewala 2.0: पंजाबी सिंगर स्व. सिद्धू मूसेवाला के पैरेंट्स एक बार फिर से माता-पिता बने हैं। 17 मार्च को सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने एक बेटे को जन्म दिया और उनके पिता बलकौर सिंह ने इंस्टाग्राम पर इस बात की पुष्टि की। दोबारा मां बनने की खुशी में सिद्धू की मां चरण कौर ने ऐसी प्रतिक्रिया दी कि अब वीडियो देखने के बाद हर कोई इस पर प्यार लुटा रहा है। ये वीडियो भी बलकौर सिंह द्वारा ही जारी किया गया है। जो कि सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। इसी के साथ सोशल मीडिया मंच एक्स पर कल से ही #sidhumoosewala ट्रेंड कर रहा है। बलकौर सिंह-चरण कौर के दूसरे बेटे को कोई Sidhu Moosewala 2.0 बता रहा है तो कोई इसे सिद्धू मूसेवाला का पुनर्जन्म मान रहा है।
सिद्धू मूसेवाला के पैरेंट्स।
ये रहा वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि, डॉक्टर और नर्सों की टीम बच्चे को बलकौर सिंह-चरण कौर को सौंप रहे हैं। नवजात बेटे की पहली झलक पाते ही उसके पैरेंट्स भावुक दिखते हैं। वीडियो में कुछ आगे आप देख सकते हैं कि, बलकौर सिंह कैसे अस्पताल की टीम को धन्यवाद दे रहे हैं। अस्पताल के कर्मचारियों के साथ केक काटते समय इस खास पल में खुशियां और बढ़ जाती हैं।
पोस्ट के कैप्शन में, बलकौर सिंह ने अस्पताल के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और लिखा, "डॉ रजनी जिंदल और @jindal.heart.ivf की पूरी टीम को धन्यवाद, विशेष रूप से हमें इस आनंददायक लेकिन दिल को छू लेने वाले पल का आनंद लेने के लिए।" इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
यूजर्स ने नवजात बच्चे को खूब शुभकामनाएं दीं और अपने-अपने अंदाज में प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, 'यह देखकर मुझे बहुत खुशी हुई. आपके घर में एक बार फिर खुशियां आ गई हैं।' दूसरे ने लिखा कि, 'भगवान, उनकी प्रार्थना सुनने के लिए धन्यवाद।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'सिद्धू परिवार को बधाई। मुझे उम्मीद है कि भगवान इस नन्हें बच्चे को लंबी उम्र का आशीर्वाद दें।' वहीं, चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मैं खुशी में रो रहा हूं, आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'आज यह देखकर मेरा दिल बहुत खुश है। मैं केवल इस बच्चे के लिए खुशी की कामना करता हूं।'
