वायरल न्यूज़

Video: दुनिया का सबसे छोटा शादी का कार्ड हुआ वायरल, अंदर का नजारा देखकर उड़ गए लोगों के होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 17, 2024, 05:10 PM IST

World Smallest Wedding Card: शादी का कार्ड एक तरह से स्टेटस सिंबल माना जाता है। इस कारण लोग महंगे से महंगा शादी का कार्ड छपवाते हैं। सोशल मीडिया पर शादी का एक बेहद अनोखा कार्ड वायरल हो रहा है।

Image

शादी का अनोखा कार्ड (इंस्टाग्राम)

World Smallest Wedding Card: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के मौके पर लोग तरह-तरह के कार्ड छपवाते हैं। कई लोग तो शादी के कार्ड में काफी पैसा खर्च कर देते हैं। दरअसल, शादी का कार्ड एक तरह से स्टेटस सिंबल माना जाता है। इस कारण लोग महंगे से महंगा शादी का कार्ड छपवाते हैं। हालांकि, कुछ लोग क्रिएटिव कार्ड छपवाते हैं। जो मेहमानों को अट्रैक्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर शादी का एक बेहद अनोखा कार्ड वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ अनोखा शादी का कार्ड

शादी के इस कार्ड को आप दुनिया का सबसे छोटा शादी का कार्ड भी कह सकते हैं। यह इतना छोटा है कि इसे आप अपनी मुट्ठी में भी बंद कर सकते हैं। अब अगर आपको लग रहा होगा कि शादी के इस कार्ड में पूरी चीजें लिखी नहीं गई होंगी तो आप गलत हैं। आप शादी के कार्ड के अंदर का नजारा देखकर हैरान रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी का कार्ड अंदर से चार बार फोल्ड किया गया है। इसे जैसे ही फैलाते हैं, यह काफी बड़ा हो जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी का कार्ड पूरी तरह खुलने के बाद काफी बड़ा हो जाता है और इसके अंदर शादी की डेट से लेकर वेडिंग वेन्यू तक सारी चीजें लिखी होती हैं। इसके साथ ही यह कार्ड देखने में भी काफी जबरदस्त नजर आता है। शादी के इस कार्ड को देखकर यूजर्स इसे बनाने वाले की जमकर सराहना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि भले ही आप शादी के कार्ड में कितना पैसा खर्च कर दें, लेकिन क्रिएटिविटी सबसे आगे है। वीडियो को abi_cards नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article