Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों का माथा खराब हो जाता है। हम सबने दुकान से खरीदकर समोसा जरूर खाया होगा। दूसरी तरफ आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप यकीनन समोसा खाना छोड़ देंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर यूजर्स का माथा तो खराब हो ही रहा है। इसके साथ ही यूजर्स का मन भी खराब हो रहा है।
पैरों से मैदा गूथता दुकानदार (ट्विटर)
पैरों से मैदा गूथ रहा था दुकानदार
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार समोसा बनाने से पहले मैदा गूथ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि दुकानदार मैदा गूथने के लिए अपने हाथों का नहीं बल्कि अपने पैरों का इस्तेमाल कर रहा है। आप देख सकते हैं कि वह मैदे को गूथने के लिए उस पर खड़ा है और उछल-उछलकर मैदा गूथ रहा है। दुकानदार को इस बात की जरा भी चिंता नहीं है कि समोसा खाने वालों के स्वास्थ्य पर इसका क्या दुष्प्रभाव पड़ेगा। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में देख सकते हैं कि जब दुकानदार मैदे पर चढ़कर उसे पैरों से गूथ रहा था तब किसी ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया। जैसे ही दुकानदार वीडियो बनाने वाले शख्स को देखता है, वैसे ही वह मैदे से उतर जाता है और हाथों से मैदा गूथने लगता है। वीडियो बनाने वाला शख्स दुकानदार पर सवाल भी उठाता है कि वह पैरों से मैदा क्यों गूथ रहा है। वीडियो को एक्स अकाउंट पर @Sarvagy_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
