Animal Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार बड़ा ही मनमोहक नजारा आंखों के सामने होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त नजारा हर तरफ छाया हुआ। दरअसल सामने आया वीडियो रेगिस्तान का है, जहां हर तरफ तेज धूम है। इसमें ऊंटों का झुंड पानी की तलाश में यहां वहां घूम रहा है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि सारे ऊंट उछल-उछलकर नाचने लगे।
खुशी से नाचने लगा ऊंटों का झुंड
सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि तपते रेगिस्तान में ऊंट पानी की तलाश में यहां वहां भटक रहे हैं। मगर एकाएक उनकी नजर पानी के टैंकर पर पड़ी है। टैंकर से पानी निकल रहा है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया दिल को भा जाएगा। दरअसल पानी देखते ही ऊंटों का झुंड दौड़ा चला आया। सभी पानी देखते ही खुशी से झूम उठते हैं। ऊंट डांस करते हुए नजर आते हैं। इसके ऊंट उछल-उछलकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। कई बार ऊंट पानी में लोट मारते हैं। फ्रेम में ये नजारा बहुत खूबसूरत भी लगता है।
इंस्टग्राम पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि रेगिस्तान में पानी देखते खुशी नाचते हुए ऊंटों का ये वीडियो सोशल मीडिया में अलग-अलग प्लेटफॉर्म खूब देखा गया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर zindagi.gulzar.h नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
