वायरल न्यूज़

Dulhan Video: दुल्हन पर चढ़ा दिवाली का ऐसा खुमार, पार्लर में जाकर बनवा ली पटाखों वाली हेयरस्टाइल

इंस्टाग्राम पर एक दुल्हन के हेयरस्टाइल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको दिवाली की याद फिर से आ जाएगी। दरअसल, दुल्हन ने दिवाली प्रेम में पटाखों वाली हेयरस्टाइल ही बनवा ली है।

Image

दुल्हन ने बनवाई पटाखों वाली हेयरस्टाइल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने बनवाई पटाखों वाली हेयरस्टाइल
  • अनोखा हेयरस्टाइल देख सभी हैरान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dulhan Fireworks Hairstyle: हाल ही में दिवाली का पर्व बिता है। ऐसे में हर साल इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जाता है। लोग इस त्योहार को मनाने का कोई कसर नहीं छोड़ते और नयापन ला ही देते हैं। आज हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें नजर आ रही दुल्हन ने दिवाली सेलिब्रेट करने का एक ऐसा तरीका ढूंढ निकाला, जो बेहद कमाल का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी अनोखी हेयरस्टाइल के साथ नजर आ रही है। इस दौरान दुल्हन ने अपने बालों में पटाखों वाला हेयरस्टाइल कराया है, जो बेहद ही आकर्षक और सुंदर लग रहा है। इसे देख हर कोई हैरान है। लोगों का कहना है कि ऐसा हेयरस्टाइल कभी नहीं देखा। ऐसा दिवाली प्रेम शायद ही कभी देखने को मिला होगा।

दुल्हन ने बनवाई पटाखों वाली हेयरस्टाइल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दिवाली वाला खुमार तो गजब का चढ़ा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार हेयरस्टाइल बनवाया है। बता दें, इस वीडियो को 'suhani_makeup.studio' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.3 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article