वायरल न्यूज़

Shocking Video: महिला ने बनाई दुनिया की सबसे खतरनाक रील्स, देखकर लोग बोले- जिंदा कैसे बच गई

Viral Video: वीडियो देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि रील्स के चक्कर में आज के युवा तो युवा बड़े-बुजुर्ग लोग भी अपनी जान गंवाने को तैयार हैं। इस वीडियो में एक महिला स्टंट के नाम पर अपनी जिंदगी को दांव पर लगाती दिख रही है।

Image

रील्स वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया की सबसे खतरनाक रील्स
  • वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
  • शायद ही कभी देखा हो ऐसा वीडियो

Viral Video: आज के दौर में लोग रील्स के पीछे पागल हो चुके हैं। इस चक्कर में वह ये भी नहीं सोचते कि उनकी जान को खतरा हो सकता है। लोगों के सिर पर रील्स का क्रेज इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि अपनी जान जोखिम में डालने पर वह एक बार भी नहीं सोचते। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के होश उड़ा रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। आपने शायद ही ऐसा वीडियो पहले कभी देखा होगा।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि रील्स के चक्कर में आज के युवा तो युवा बड़े-बुजुर्ग लोग भी अपनी जान गंवाने को तैयार हैं। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक महिला स्टंट के नाम पर अपनी जिंदगी को दांव पर लगा देती है। रील्स बनाने के लिए महिला एक बड़े से चट्टान पर पहुंच जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह चट्टान के बिल्कुल किनारे तक पहुंच जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अगर जरा सा भी युवती ने अपना संतुलन खो दिया होता, तो शायद यह उसके जीवन का आखिरी दिन होता। हालांकि, युवती को देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि उसे नीचे गिरने का कोई डर है। आपकी रूह उसी समय कांप जाएगी जब आप देखेंगे कि जिस पहाड़ी पर युवती बैठी है, वहां से बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें भी चींटी के बराबर छोटी नजर आ रही हैं। वीडियो को एक्स पर @NeverteIImeodd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स ने यह कहना शुरू कर दिया है कि ऐसी मूर्खतापूर्ण हरकतों से लोगों को बचना चाहिए।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article