Shocking Video: भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में तो भीषण बर्फबारी भी हो रही है। ठंड की वजह से लोग बाहर निकलने से कतराते हैं। वहीं कुछ लोग ठंड की वजह से कई-कई दिनों तक नहाते भी नहीं हैं। दूसरी तरफ एक लड़की ऐसी है, जो भीषण ठंड में बर्फ से भरे तालाब में नहाती है। सोशल मीडिया पर इस लड़की के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर आप ठंड के मारे कांप उठेंगे।
हैरान करने वाला वीडियो
वीडियो में आपको एक बर्फ का तालाब नजर आ रहा होगा। यहां तक कि तालाब की ऊपरी सतह पूरी तरह बर्फ से जमी हुई है। इसी बीच तालाब के अंदर से एक लड़की निकलती है। आप देख सकते हैं कि वह तालाब की सतह पर जमी पत्थर को तोड़कर बाहर निकलती है। इस नजारे को देखकर यकीनन आपको ठंड लगने लगी होगी। यहां तक तो ठीक था लेकिन इसके बाद लड़की जो करती है, वह इससे भी ज्यादा हैरान करने वाला है। सबसे पहले आप देखें यह वीडियो-
आप देख पाएंगे कि बर्फ के तालाब से निकलने के बाद लड़की सीधा वहां रखे बर्फ को अपने हाथ से उठा लेती है। इतना ही नहीं वह बर्फ का खाना खाने लगती है। आप देख पाएंगे कि लड़की बर्फ को चबा-चबाकर खाती है। वीडियो यूजर्स को हैरान कर रहा है। इस वीडियो को galkina_anechka_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आपको बता दें कि लड़की के अकाउंट पर ऐसे वीडियो की भरमार है। लड़की के वीडियो जमकर देखे और पसंद किए जा रहे हैं।
