Snake Bath Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Snake Viral Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में सांप का एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको एक पल के लिए अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक सांप को मासूम बच्ची बड़े मजे से नहा रही है। बड़ी बात ये है कि सांप भी आनंद लेते हुए नहा रहा है।
सांप को नहला रही थी बच्ची (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ज्यादातर लोगों को सांप से डर लगता है। लिहाजा, लोग सांप से दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सांप के साथ दोस्ती करना अच्छा लगता है। ऐसे लोग सांप के साथ जमकर मस्ती करते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में सांप का एक और अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्ची सांप को नहला रही है। अब भला सोचिए सांप को नहलाने की हिमाकत क्या सब कर सकते हैं? लेकिन, इस बच्ची की हिम्मत देखकर आप भी चौंक जाएंगे। तो सबसे पहले वीडियो में देखें किस तरह बच्ची सांप को नहला रही है।
अनोखा है नजारा
वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार आप देख रहे हों। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'bellllimdhu' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां बच्ची की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस चौंकाने वाले नजारे पर हैरानी जता रहे हैं। कुछ का तो यह भी कहना है कि ऐसा खतरनाक नजारा पहली बार देखा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
