वायरल न्यूज़

Viral Video: म्यूजिक सुनते ही दो पैरों पर खड़े होकर नाचने लगा कुत्ता, वीडियो देख लोग हुए जबरा फैन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 18, 2023, 06:26 PM IST

Dog Viral Video: एक कुत्ते ने डांस से ऐसा धमाला मचाया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि कुत्ते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

कुत्ते ने डांस से मचाया धमाल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते का धमाकेदार डांस
  • डांस देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Dog Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो ना जाने आपके सामने अलग-अलग तरह के कितने वीडियो (Dog Viral Video) सामने आते हैं। इनमें हंसाने वाले, हैरान करने वाले, दिल जीतने वाले वीडियो (Dog Funny Video ) शामिल होते हैं। हालांकि, कई बार ऐसे वीडियो (Dog Dance Video) भी दिख जाते हैं, जिनके बारे में सोच भी नहीं सकते और उनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में कुत्ते का एक धांसू वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें उसका डांस देखकर लोग उसके अंदाज पर फिदा हो गए। वहीं, कुछ लोग डांस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

आज तक आपने कुत्तों का एक से एक मजेदार अंदाज देखा होगा। कुछ अंदाज तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कई बार कुत्ते का ऐसा रूप देखने को मिलता है, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता जमकर डांस कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक खाली जगह पर म्यूजिक बज रहा है। जैसे ही कुत्ता म्यूजिक की आवाज सुनता है, वो दो पैरों पर खड़े हो जाता है और जमकर ठुमके लगाने लगता है। नाचते-नाचते हुए दौड़ते हुए भागने लगता है। कुत्ते के इस अंदाज को देखकर लोग भी खुशी से झूम उठते हैं। तो आप भी पहले इस मजेदार वीडियो को देखें...

कुत्ते का धांसू डांस

वीडियो देखकर आप जरूर एक पल के लिए सोच में पड़ गए होंगे। क्योंकि, इस तरह का नजारा काफी कम देखने को मिलता है। कुत्ते का यह अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'dog_trainer_houssam' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कुत्ते ने महफिल लूट ली भाई। कुछ का कहना है कि लगता है कुत्ते को कोई खजाना मिल गया है। वहीं, कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article