Viral Video: लोहे की सलाखें तोड़ फरार हुआ मगरमच्छ, जानवर की ताकत देख दंग रह गए लोग

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 5, 2023, 08:21 AM IST

Shocking video of alligator bending a fence in florida goes viral on Social media-Viral Video: लोहे की सलाखें तोड़ फरार हुआ मगरमच्छ, जानवर की ताकत देख दंग रह गए लोग

मगरमच्छ एक ऐसा जीव जिसे देख हर कोई डर जाता है, लेकिन मान लीजिए की वही मगरमच्छ आपके सामने आ जाए तो आप क्या करेंगे। ये सुनकर ही आपके रोंगटे खड़े हो गए होंगे लेकिन ऐसी एक घटना सच में घटी है। हाल ही में मगरमच्छ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक मगरमच्छ को पिंजड़े को तोड़ते हुए देखा जा रहा है।

alligator

लोहे की सलाखें तोड़ फरार हुआ मगरमच्छ(Source:twitter)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @TheFigen_ पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ एक पिंजड़े में कैद है और उससे निकलने की कोशिश कर रहा है। पिंजड़े के चारों तरफ लोहे के रोड लगे दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ अपना मुंह पिंजड़े में घुसाता है और धीरे-धीरे शरीर को बाहर निकालने लगता है। देखते ही देखते सलाखें मुंड़ जाती हैं और वो बाहर निकल जाता है।

End of Feed