Shocking Video: सपने में दिखा सांप, सुबह हकीकत में काटा, डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा शख्स और फिर...

Sitamarhi snakebite viral video: सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब सर्पदंश का शिकार एक युवक जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर इलाज कराने पहुंच गया। युवक ने बताया कि सांप ने उसे काटा, जिसके बाद उसने उसे पकड़ लिया और तुरंत अस्पताल पहुंच गया।

Bihar snakebite News: बिहार के सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब सर्पदंश का शिकार एक युवक अपने साथ जिंदा सांप को डिब्बे में बंद करके इलाज कराने पहुंच गया। यह अनोखी घटना देखते ही अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए। घायल युवक का नाम मुकेश पासवान है। वह मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव का रहने वाला है। मुकेश ने बताया कि रात में उसने एक अजीब सपना देखा। सपने में एक जहरीला सांप उससे दूध और लावा मांग रहा था।

Bihar snakebite news

डिब्बे में बंद जिंदा सांप देख डॉक्टर भी रह गए दंग (फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर ले गया अस्पताल

सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसने इस सपने को सच मान लिया। वह सांप को दूध देने के लिए चला गया। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद भी मुकेश घबराया नहीं। उसने हिम्मत दिखाई और उसी सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वह सीधे सदर अस्पताल पहुंच गया, ताकि समय पर इलाज हो सके। अस्पताल में जब लोगों ने डिब्बे के अंदर सांप देखा तो कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत मुकेश का इलाज शुरू किया।

End of Feed