Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे मामले (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग दिनभर मुस्कुराते रहते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा मामला छाया है, जिसने सबकी दुनिया हिला डाली। यकीन, मानिए सच्चाई जानने के बाद आप भी जरूर चौंक जाएंगे। क्योंकि, दान पेटी में ऐसी पर्ची मिली, जिसे पढ़ने के बाद हर कोई हैरान है।
सोशल मीडिया पर कई बार आपको ऐसे मामले देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आप सोच नहीं सकते हैं। एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला आया है कर्नाटक से, जहां के कलबुर्गी जिले में एक मंदिर से ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां देवी के मंदिर में दान पेटी से एक नोट निकला है, जिसमें किसी ने अपनी सास को लेकर ऐसी बात लिखी थी, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। नोट में सास के मर जाने की मन्नत मांगी गई है। नोट में लिखी ऐसी फरियाद को पढ़कर मंदिर प्रबंधन के भी होश उड़ गए। देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर छाया अनोखा मामला
गौरतलब है कि जिले के अफजलपुर तालुका के कातादरगी इलाके में भाग्यवन्ती मंदिर में दान पात्र भर गया था। जिसके बाद प्रबंधन ने हुंडी में चढ़ाई धनराशि की गिनती शुरू की। दान पेटी से 20 रुपये का एक नोट निकला। मंदिर की दान पेटी में मिले नोट पर फरियाद में लिखा है- 'मां, मेरी सास जल्द ही मर जाये। अब ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
