वायरल न्यूज़

Viral Video: अतरंगी अंदाज में मजे से झूला रहे थे बच्चे, बीच में हुआ ऐसे खेल जिसने भूचाल ला दिया

Viral Video: दो बच्चे मजे लेते हुए काफी अतरंगी अंदाज में झूला झूल रहे थे। लेकिन, उनके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

झूला झूलना पड़ गया भारी (तस्वीर साभार- @netecho)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी (Funny Video) होते हैं, तो कुछ को देखकर यूजर्स भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, झूला झूलने के दौरान बच्चों के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसने भूचाल ला दिया।

बचपन में आप सबने झूला जरूर झूला होगा। हालांकि, झूले भी कई तरह के होते हैं। आज के समय में तो ऐसे-ऐसे झूले हैं, जिनपर झूलने के लिए काफी हिम्मत की जरूरत पड़ती है। कई बार झूला झूलने के दौरान घटनाएं भी घटी हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दो बच्चे अतरंगी में अंदाज में झूला झूल रहे हैं। पहले तो दोनों मजे से झूला झूलते हैं, लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। देखें वीडियो...

झूला झूलने पड़ गया भारी

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। हालांकि, कई लोगों की हंसी भी जरूर छूट रही होगी। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'netecho' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये तो जानलेवा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article