वायरल न्यूज़

Shocking News: महिला ने कचरे में फेंका 12 लाख का सोना और फिर बाद में...

  • Authored by: Monu Jha
  • Updated Feb 11, 2026, 08:04 AM IST

Shocking News: दुबई में एक भारतीय परिवार से गलती से करीब 12 लाख रुपये का सोना कचरे में फेंक दिया गया। परिवार को लगा सब खत्म हो गया, लेकिन दुबई पुलिस की ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से तीन दिन बाद पूरा सोना वापस मिल गया।

Shocking News

महिला से हुई बड़ी भूल! कचरे में फेंक दिया 12 लाख का सोना (फोटो: iStock)

Shocking News: दुबई को लोग उसकी तेज रफ्तार जिंदगी और सख्त सिस्टम के लिए जानते हैं, लेकिन यह शहर ईमानदारी और मदद के लिए भी मशहूर है। हाल ही में दुबई में एक भारतीय परिवार के साथ ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जब उन्होंने गलती से करीब 12 लाख रुपये का सोना कचरे में फेंक दिया। परिवार को लगा था कि अब सब कुछ खत्म हो गया, लेकिन तीन दिन बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया। यह घटना कामिनी कन्नन के साथ हुई। वह पहले 23 साल तक यूएई में रह चुकी हैं और अब भारत में रहती हैं। वह एक शादी में शामिल होने के लिए दुबई आई थीं।

महिला ने सोना वापस मिलने की खो दी उम्मीद

सोने के दाम बढ़ने के कारण उन्होंने अपने गहनों को देखने का फैसला किया। उन्होंने चार 22 कैरेट के सोने के सिक्के और एक 24 कैरेट की सोने की बार पुराने पाउच से निकालकर एक दूसरे छोटे पाउच में रख दिए और डाइनिंग टेबल पर रख दिया। बाद में घर की सफाई करते वक्त उनके बेटे ने गलती से उसी पाउच को कचरे में फेंक दिया। अगली सुबह जब कामिनी ने सोना ढूंढा तो वह नहीं मिला। बेटे ने अपनी गलती मान ली। परिवार ने बिल्डिंग की सिक्योरिटी को बताया, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सोना वापस मिलेगा। उन्हें लगा कि कचरे में गया मतलब हमेशा के लिए चला गया।

तीन दिन बाद अचानक कामिनी के बेटे अभिमन्यु को एक फोन आया। फोन पर बताया गया कि पुलिस उनकी खोई हुई चीज के बारे में बात करना चाहती है।

दुबई में कचरे को भी ट्रैक करने का सिस्टम

जब वह रिसेप्शन पहुंचे तो पता चला कि एक कचरा उठाने वाले को वह सोना मिला था। वह उसे गोल्ड मार्केट ले गया था। वहां पूछताछ के दौरान उसने बताया कि यह उसे कचरे में मिला है। इसके बाद पुलिस तक मामला पहुंच गया। दुबई में कचरे को भी ट्रैक करने का सिस्टम होता है। पुलिस को पता चल गया कि वह बैग किस बिल्डिंग से आया है। अभिमन्यु नायफ पुलिस स्टेशन पहुंचे और सोने की फोटो, बिल और मालिकाना सबूत दिखाए। कुछ घंटों की प्रक्रिया के बाद पुलिस ने पूरा सोना परिवार को लौटा दिया। अभिमन्यु ने बताया कि पुलिस बहुत मददगार थी और पूरा काम आसानी से हो गया। दुबई में पहले भी कई बार लोगों को खोई हुई चीजें वापस मिली हैं। यही वजह है कि दुबई का सिस्टम दुनिया भर में भरोसे के लिए जाना जाता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Monu Jha
Monu Jha author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article