वायरल न्यूज़

स्कूटी से रोड क्रॉस कर रहा था शख्स, तेज रफ्तार कार ने कर दिया धुंआ-धुंआ, देखें हाहाकारी VIDEO

Accident Video: सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेज रफ्तार ने कार ने स्कूटी के परखच्चे उड़ा दिए। जिस तरह यह एक्सीडेंट हुआ उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

Image

खतरनाक एक्सीडेंट (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बीच सड़क खतरनाक एक्सीडेंट
  • स्कूटी के उड़ गए परखच्चे
  • नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Accident Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार ऐसे-ऐसे वीडियो (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगो के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Accident Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) सीधे दिल को छू लेते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा। क्योंकि, एक स्कूटी वाले के साथ ऐसा एक्सीडेंट हुआ, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

ये तो हम सब जानते हैं आज कल रोजाना एक्सीडेंट की काफी खबरें आती रहती हैं। कुछ घटनाएं तो ऐसी होती हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों का दम निकल जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्सीडेंट के काफी वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल दहला दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स स्कूटी से सड़क क्रॉस कर रहा है। अचानक तेज रफ्तार में एक कार वहां पहुंच जाती है और देखते ही देखते स्कूटी के परखच्चे उड़ जाते हैं। देखें दिल दहला देने वाला वीडियो...

खतरनाक एक्सीडेंट

वीडियो देखकर जरूर आपका दिमाग भी भन्ना गया होगा। क्योंकि, एक्सीडेंट काफी खतरनाक था। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'gagik_vaganovich' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोग ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस एक्सीडेंट पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया। कुछ का कहना है कि स्कूटी तक कूड़ा बन गया भाई। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article