शाहरुख खान ने गले लगाकर फैन को कहा- 'God Bless You' ? लड़की का इमोशनल रिएक्‍शन वायरल

Viral Video: वीडियो में अस्‍मा ने इमोशनल होकर रोते हुए कहा कि, 'शाहरुख की प्रतिक्रिया से वे भावुक हो गईं और फिर उसके बाद उन्‍होंने अपना हाथ मेरे सिर पर रखा और कहा कि- God Bless You.' शाहरुख की इस फैन ने कहा कि, अब वे इस लम्‍हे को कभी भूल नहीं पाएंगी।

Viral Video: भारतीय अभिनेता शाहरुख खान के अभिनय को पूरी दुनिया में लोगों से प्‍यार मिलता है। हाल ही में मेट गाला 2025 में उनके डेब्‍यू ने उनके फैन्‍स को न केवल चौंका दिया बल्कि लोगों को खुश भी कर दिया। एक महिला ने शाहरुख से मिलने का अपना अनुभव साझा किया है। इस वीडियो में अस्‍मा नामक महिला फैन ने दावा किया कि, 'जब उसने पहली बार शाहरुख के बॉडीगार्ड को देखा, तो उसने अपने दोस्तों से कहा, यह वही है, यह वही है।' दावे के मुताबिक, सुरक्षा गार्डों की चेतावनी के बावजूद कि वे तस्वीरें न लें, अस्मा ने शाहरुख से तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध किया। जवाब में शाहरुख खान ने अस्मा और उसके दोस्तों को गले लगाया, जिससे वह बहुत हैरान हो गईं।

शाहरुख से मिलकर भावुक हुई फैन।

वीडियो में अस्‍मा ने इमोशनल होकर रोते हुए कहा कि, 'शाहरुख की प्रतिक्रिया से वे भावुक हो गईं और फिर उसके बाद उन्‍होंने अपना हाथ मेरे सिर पर रखा और कहा कि- God Bless You.' शाहरुख की इस फैन ने कहा कि, अब वे इस लम्‍हे को कभी भूल नहीं पाएंगी। 28 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि, इस वीडियो में कहीं पर भी शाहरुख को लड़की से गले मिलते हुए नहीं दिखाया गया है, इसलिए टाइम्‍स नाउ नवभारत लड़की के इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। मगर, दुनिया भर के प्रशंसकों ने इस दिल को छू लेने वाले वीडियो पर सहानुभूति और समर्थन की बाढ़ ला दी। कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई, कई लोगों ने व्यक्त किया कि वे इस स्थिति से कितना जुड़े हुए हैं।

End of Feed