VIDEO: 14 फीट लंबा और वजन 3000KG, भारत के इस भैंसे देखकर शेर भी भाग जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 2, 2024, 08:22 AM IST

Viral Animal Video: बताया गया कि इतने विशाल आकार के भैंसे को पालने में हर रोज करीब पांच हजार रुपये खर्च होते हैं। इस भैंसे को खाने में बहुत स्पेशल चीजें जैसे दूध और ड्राई फ्रूट्स दिए जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सात फीट ऊंचा भैंसा
  • लंबाई करीब 14 फीट
  • वजन 3000KG

Viral Animal Video: सोशल मीडिया में एक भैंसे का वीडियो वायरल हुआ है, जिसकी वजह उसका विशाल आकार है। इस भैंसे की लंबाई रिकॉर्ड 14 फीट तक है और ऊंचाई सात फीट से भी ज्यादा है। विशाल आकार वाले इस भैंसे का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है। कहा गया कि जब ये भैंसा उठकर खड़ा होता है तब इसका आकार सामान्य भैंसों से बहुत बड़ा नजर आता है। रिपोर्ट के मुताबिक भैंसे का नाम गोलू-2 है, जिसे हाल में हैदराबाद के वार्षिक सदन सम्मेलन में दिखाया गया। यहां करीब तीन हजार किलोग्राम के भैंसे ने सभी का ध्यान अपने तरफ आकर्षित किया।

Animal Video

आकार में इतना विशाल भैंसा शायद ही पहले कभी देखा होगा। (Photo/X.com)

विशाल आकार का भैंसा

आकार में ये भैंसा इतना विशाल है कि अगर गलती से शेर भी इसके सामने पड़ जाए तो बेचारा खुद डर की वजह से भाग जाएगा। मालूम हो कि सम्मेलन में भैंसे को लेकर पहुंचे इसके मालिक ने बताया कि खाने में ड्राई फ्रूट लेता है। सुबह और शाम में भैंसे को पीने के लिए दूध दिया जाता है। भैंसे को खाने के लिए सेब और देसी घी भी दिया जाता है और शुद्ध दाने खिलाए जाते हैं। भैंसे के मालिक ने आगे कहा कि इसे वॉकिंग पर लेकर जाते हैं और रोज तेल से मालिश भी की जाती है। इतना ही नहीं गर्मी में गोलू-2 को एसी के नीचे रखा जाता है।

End of Feed