वायरल न्यूज़

ट्रेन के सामने रील बनाने लगे लड़के, फिर जो दिखा रूह कांपने लगेगी, देखिए वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 1, 2024, 01:35 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि ट्रेन पूरी रफ्तार में आ रही है और पटरियों के नजदीक खड़े युवा वीडियो शूट करने में व्यस्त है। मगर ट्रेन जैसे ही नजदीक पहुंची खौफनाक मंजर कैमरे में कैद हो गया।

Image

कैमरे में कैद हुआ दर्दनाक हादसे का वीडियो। (Photo/X.com)

Viral Video Today: सोशल मीडिया के जमाने में युवाओं के बीच रील्स बनाने का खुमार कम होने का नाम नहीं ले रहा। रील बनाने का चक्कर में ये अपनी सुरक्षा तक की चिंता नहीं करते हैं। कई बार ऐसी लापरवाही से हादसे हो जाते हैं और जान तक चली जाती है। अभी एक ऐसा ही रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो इतना खतरनाक है कि देखकर रुह कांपने लगेगी। कहा गया कि वायरल वीडियो बांग्लादेश का है, जहां युवा सोशल मीडिया में पोस्ट करने के लिए वीडियो शूट करने पहुंचे हैं। यहां वो एक रेलवे ब्रिज के करीब खड़े हैं और सभी को ट्रेन के आने का इंतजार है।

रोंगटे खड़े कर देगा नजारा

फ्रेम में देखेंगे कि जैसे ही ट्रेन नजर आई सभी ने अपना कैमरा ऑन कर लिया। इसमें कई लड़के मोबाइल का फ्रंट कैमरा ऑन करते हैं और रील शूट करने लगे। आगे देखेंगे कि ट्रेन जैसे-जैसे करीब आती है सभी का रोमांच और बढ़ता जाता है। ट्रेन अब और नजदीक आ रही है और अभी भी दो लड़के पटरी पर खड़े हैं। अब ट्रेन बिल्कुल नजदीक आती है तो भी कोई पीछे हटने का नाम नहीं लेता है। इसमें देखेंगे कि आखिरी सेकंड तक एक लड़का पटरियों के बिल्कुल करीब खड़ा रहा। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

एक्स पर देखिए वीडियो

जोरदार टक्कर और सब बदल गया

आखिर में देखेंगे कि ट्रेन नजदीक आई और फर्राटा भरते हुए निकल गई। मगर इस बीच पटरियों के करीब खड़े लड़के को इतनी जोरदार टक्कर लगी कि वो कई फीट हवा में उड़ गया। हैरान होंगे कि रील के चक्कर में दर्दनाक हादसे वाला ये वीडियो अभी तक शूट होता रहता है। थोड़ी देर पहले की खुशी अब चीख पुकार में बदल गई। वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया है। इसे एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article