वायरल न्यूज़

घर के बाहर सोई हुई थी महिला तभी आ धमका नाग, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 2, 2024, 12:10 PM IST

Snake Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि महिला जमीन पर चटाई पर सोई हुई थी कि तभी जहरीला नाग उसके करीब पहुंच गया। नाग उसके कपड़ों में घुस गया और फिर हैरान रोंगटे खड़े करने वाला नजारा दिखाई दिया।

Image

वायरल वीडियो देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। (Photo/Instagram)

Snake Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो एक महिला से जुड़ा है जो खुले आसमान के नीचे चटाई पर गहरी नींद में सोई हुई हैं। फ्रेम में अभी तक सबकुछ सामान्य नजर आता है, मगर एकाएक तभी ऐसा कुछ देखने को मिला जो किसी के भी होश उड़ा रख देगा। इसमें देखेंगे कि महिला गहरी नींद में सोई हुई थी तभी खतरनाक सांप पहुंचा गया।

अचानक आ धमका जहरीला नाग

वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि महिला चटाई पर गहरी नींद में सोई हुई है। एकाएक खतरनाक जहरीला सांप उसकी तरफ बढ़ता है। महिला को इसका जरा भी अहसास नहीं होता कि वो कितने बड़े खतरे में है। इसमें आगे देखेंगे कि सांप धीरे-धीरे महिला के बिल्कुल करीब पहुंच गया और उसके कपड़ों में घुसने की कोशिश करता है। हैरानी होती है कि महिला इतनी गहरी नींद में सोई है कि उसे अभी भी इसका आभास नहीं होता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

हालांकि शुरू से आखिर तक वीडियो देखने पर मालूम होता है कि सांप महिला को नुकसान नहीं पहुंचाता है और चुपचाप वहां से निकल गया। मालूम हो कि हैरान करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर india.yatra नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article