Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर ने पति सचिन मीणा और बच्चों के साथ भारत में अपनी पहली दिवाली बड़े धूमधाम से मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया में दिवाली मनाते हुए खुद परिवार की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। मगर इससे इतर एक खास वजह ने उनके त्योहार को चार चांद लगा दिए। सीमा हैदर ने खुद वीडियो शेयर कर अपनी अपार खुशी की वजह बताई। उन्होंने बताया कि सचिन मीणा के साथ उनकी पहली दिवाली थी, मगर पापा ने उन्हें खूबसूरत तोहफे देकर खुशी चार गुना कर दी।
सीमा हैदर को पिता ने दिए तोहफे
सीमा हैदर ने दरअसल इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो दिवाली पर फैंस से मिले उपहार दिखाती हैं। इस बीच वो कुछ खूबसूरत तोहफे दिखाती हैं। वो सर्दियों के लिए जर्सियां दिखाती हैं और बताती हैं कि ये तोहफे उनके पापा लेकर आए हैं। वो बेड शीट भी दिखाती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सचिन की आवाज सुनाई देती हैं। वो बताते हैं कि उन्हें एक पर्स भी भेजा गया है। वीडियो में सीमा हैदर इसके लिए अपने पिता को धन्यवाद देती हैं।वीडियो में हाथ जोड़कर अपने पिता को थैंक्यू भी कहती नजर आती हैं। वो आगे कहती हैं कि आपने बहुत प्यार दिया। बहुत अच्छा लगा। सीमा हैदर कहती हैं कि भाई भी था और अब पापा मिल गए। उन्होंने खूब प्यार दिया और इसके लिए वो बहुत खुश हैं। पापा घर का पानी भी पीकर नहीं गए।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि इंस्टग्राम पर अपलोड होने के बाद से सीमा हैदर का ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दिवाली बहुत शुभकामनाएं। ऐसे ही एक यूजर ने फनी कमेंट कर लिखा कि आप पहले से ज्यादा सुंदर हैं अब।
