Seema Haider Dance: ननद को डांस करते देख सीमा हैदर भी हुई बेकाबू, सचिन संग लगाए जमकर ठुमके, देखें वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 10, 2023, 02:09 PM IST

इंस्टाग्राम पर सीमा हैदर का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति के साथ ठुमका लगाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को उनकी ननद ने शेयर किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ननद ने भाभी सीमा के साथ शेयर किया वीडियो
  • वीडियो में ठुमका लगाती नजर आई सीमा
  • सचिन संग दिखा सीमा का रोमांटिक अंदाज

Seema Haider Dance Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) किसी और का नहीं बल्कि सीमा हैदर का है, जो पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा में है। पाकिस्तान से आई सीमा ने नोएडा के रहने वाले सचिन से शादी कर ली है। अब ऐसे में उनकी ननद ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सीमा और सचिन का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पिंकी बॉलीवुड गाने पर डांस करती नजर आ रही है, जो सचिन की बहन है। इस दौरान सामने खड़े सचिन और सीमा का भी रोमांस जाग उठा और सीमा ने जमकर प्यार भरा ठुमका लगाया। ऐसे में यूजर्स भी सीमा के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस वीडियो को भी खासा पसंद कर रहे हैं।

End of Feed