वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है एक बॉटल, 9 सेकंड में ढूंढ लिया तो कहलाएंगे खिलाड़ी नं.1

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 10, 2023, 03:03 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से एक बोतल ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसे ढूंढने के लिए 9 सेकंड का समय दिया गया है। अगर इतने कम में आपने इस पजल की गुत्थी सुलझा दी तो कहलाएंगे खिलाड़ी नं.1..।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर हुई वायरल
  • तस्वीर में से बॉटल ढूंढने का चैलेंज
  • दिया गया मात्र 9 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: इन दिनों ट्विटर हो या फेसबुक हर ओर बस ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें ही नजर आती हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट स्क्रॉल करते समय भी इस टाइप की तस्वीरें देखने को मिल ही जाती हैं। ऐसे में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जो काफी खतरनाक बताई जा रही है। इस तस्वीर में एक बोतल छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 9 सेकंड का समय भी दिया गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने वाला शख्स खिलाड़ी नं.1 कहलाएगा। तो क्या आप इस चैलेंज को पूरा करके दिखा पाएंगे या नहीं.. ।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई लोग अपना माथा पीट चुके हैं। बताया जा रहा है 99 प्रतिशत लोग इसे सॉल्व करने में हार मान चुके हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि इसे कौन सॉल्व कर पाता है? या कोई कर पाएगा भी नहीं? कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में एक बॉटल छिपा हुआ है, लेकिन कहां ये पता नहीं..। लोगों का कहना है कि इस तस्वीर को सॉल्व करना नामुमकिन है। इसे वही व्यक्ति सॉल्व कर सकता है, जो खिलाड़ी नं.1 होगा। तो आप अगर खुद को खिलाड़ी नं.1 मानते हैं तो इस तस्वीर की गुत्थी सॉल्व कर दिखाइए।

Optical Illusion Puzzle Photo Solution

ये रहा तस्वीर में छिपा बॉटल

ये रहा तस्वीर में छिपा बॉटल

अब तक तो आपने इस तस्वीर को ध्यान से देख ही लिया होगा, अगर देख लिया है तो बताइए कहां छिपा है बॉटल और अगर अभी भी आप इसे नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं। आप ऊपर दिए गए तस्वीर में ध्यान से देखिए, वहां आपको एक साल सर्कल दिख जाएगा, जिसे ध्यान से देखने पर आपको वहां छिपा हुआ बॉटल भी नजर आ जाएगा। तो देखा आपने कि आपके सामने ही बॉटल छिपा हुआ था लेकिन आपको नजर नहीं आ रहा था। तो अब जब आपको बॉटल नजर आ ही गया है तो क्यों आप इस पजल को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ शेयर करें और देखें कि उनका दिमाग कितना तेज चलता है?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article