4 सेकंड में ही खुल गया महिला की 'खूूबसूरती' का राज, मोबाइल का फिल्टर हटते ही डेढ़ लाख लोगों ने किया अनफॉलो

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि इंफ्लुएंसर सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। इस दौरान अचानक एक टेक्निकल गड़बड़ी हो जाती है। इसके बाद महिला के चेहरे की असलियत नजर आ जाती है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ब्यूटी फिल्टर का इस्तेमाल किया था।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो ऐसा वायरल हो जाता है, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो चीन से सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। दरअसल, चीन के लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Douyin पर एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिसने महिला के लाखों फॉलोअर्स कुछ ही सेकंड में कम कर दिए।

Viral Video (53)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो(एक्स)

वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख पाएंगे कि इंफ्लुएंसर सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। इस दौरान अचानक एक टेक्निकल गड़बड़ी हो जाती है। इसके बाद महिला के चेहरे की असलियत नजर आ जाती है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ब्यूटी फिल्टर का इस्तेमाल किया था। जो कुछ सेकंड के लिए हट जाता है। इससे लोगों को महिला का नेचुरल चेहरा दिख जाता है। बस फिर क्या था.. महिला के वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान खड़ा कर दिया। देखें वीडियो-

End of Feed