वायरल न्यूज़

Viral Video: छात्र ने चप्पल के अंदर ऐसी जगह रखी नकल की पर्ची, चाहकर भी नहीं ढूंढ़ पाएगा टीचर

Viral Video: आप देख पाएंगे कि छात्र ने पर्ची को बहुत सावधानी से मोड़कर सोल के अंदर रखा था। जिससे पर्ची पूरी तरह सोल के अंदर छिप जाए।वीडियो सामने आने के बाद जहां कुछ लोग उसकी ‘क्रिएटिविटी’ पर हैरानी जता रहे हैं। वहीं कई लोग इसे मजेदार तरीका बता रहे हैं। वीडियो देखने में कुछ लोगों को दिलचस्प लग सकता है, लेकिन यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है।

Image

नकल करने का अनोखा तरीका (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्र का नकल करने का बेहद ही अनोखा तरीका यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि छात्र ने परीक्षा में नकल करने के लिए अपने चप्पल में पर्ची छिपाई थी। हालांकि, छात्र ने नकल की पर्ची को अपनी चप्पल के अंदर छात्र ने कुछ इस तरह से छिपाया था कि किसी को आसानी से शक न हो। हो सकता है कि टीचर भी छात्र की छिपाई पर्ची ढूंढ़ न पाए।

वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न

वीडियो में आप देख पाएंगे कि छात्र ने चप्पल के सोल के बीच में एक पतली सी पर्ची रख दी। उसने चप्पल की सोल को चाकू से बीच से फाड़ दिया था। इसके बाद सोल के बीच में नकल की पर्ची छिपा दी थी। आप देख पाएंगे कि बाहर से चप्पल बिल्कुल सामान्य दिख रहा है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर वह सोल को बीच में से हल्का सा अलग करके अंदर रखी पर्ची निकाल सकता था। यह तरीका इतना चालाकी भरा था कि पहली नजर में टीचर कभी भी जान नहीं सकता था कि चप्पल के अंदर पर्ची रखी हुई है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि छात्र ने पर्ची को बहुत सावधानी से मोड़कर सोल के अंदर रखा था। जिससे पर्ची पूरी तरह सोल के अंदर छिप जाए।वीडियो सामने आने के बाद जहां कुछ लोग उसकी ‘क्रिएटिविटी’ पर हैरानी जता रहे हैं। वहीं कई लोग इसे मजेदार तरीका बता रहे हैं। वीडियो देखने में कुछ लोगों को दिलचस्प लग सकता है, लेकिन यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है। हम सभी जानते हैं कि नकल करना नियमों के खिलाफ है। इससे छात्र की सीखने की प्रक्रिया पर बहुत ही बुरा असर पड़ सकता है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर itz____rajit_____01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article