जंगल से निकलकर शहरी इलाके में घुसा हाथी, डर के कारण बिजली के खंभे से टकराया स्कूटी सवार, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर हरिद्वार से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां जंगल से निकलकर हाथी शहरी इलाके में घुस गए। डर के कारण एक स्कूटी सवार बिजली के खंभे से जा टकराया। जिसने भी यह नजारा देखा वह दंग रह गया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) वायरल हो रहे होते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा हाहाकारी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो (Elephant Video) में शहरी इलाके में हाथी ने ऐसा तांडव मचाया, जिसके डर से एक स्कूटी सवार बिजली के खंभे से टकरा गया। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Elephant Video

गजराज का आतंक (तस्वीर साभार- टाइम्स नाउ नवभारत)

जानकारी मुताबिक, यह घटना उत्तराखंड के हरिद्वार की है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार की गार्डन कॉलोनी में आए दिन जंगल से निकलकर हाथी आबादी वाले क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। बीते मंगलवार की रात भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसने स्थानीय लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। बताया जा रहा है कि यहां दो जंगली हाथी आबादी वाले इलाके में घुस आए। अचानक हाथियों को देखकर सड़क पर मौजूद लोग घबरा गए। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक हाथियों को देखकर इतना घबरा गया कि वह संतुलन खो बैठा और पास ही लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। गनीमत यह रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। हाथियों ने नीचे गिरे युवक को कुछ नुकसान नहीं पहुंचाया और कुछ देर रुकने के बाद शांतिपूर्वक आगे की ओर निकल गए। देखें वीडियो...

लोगों में दहशत का माहौल

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह हाथियों के अचानक सामने आने से स्कूटी सवार युवक घबरा जाता है और अपना नियंत्रण खो देता है। इस घटना से कॉलोनी के लोगों के भीतर दहशत का माहौल है। जिसने भी यह नजारा देखा वह घबरा गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वही, हरिद्वार रेंज अधिकारी शीशपाल ने बताया कि उन्हें बीती रात राजा गार्डन क्षेत्र में हाथियों के आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभाग की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और सुबह के समय हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता हासिल की गई।

End of Feed