वायरल न्यूज़

Viral Video: 70 साल की महिला चलाती है दाल-चावल की दुकान, मुश्किल से दिन के 5 ग्राहक, हालत देख आ जाएंगे आंसू

Viral Video: सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की रहने वाली 70 साल की महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक दाल-चावल की दुकान चलाती है और उसी में रहती भी है। आलम ये है कि महिला की हालत देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं।

Image

महिला की हालत देख भावुक हुए लोग (तस्वीर साभार- @storiesbyaradhana)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ चौंकाने वाले मामले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दुखी हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला की ऐसी हालत दिखाई गई है, जिसने अंदर से सबको झकझोर दिया है। इतना ही नहीं कई लोग तो महिल की मदद करने के लिए भी तैयार हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

पश्चिम बंगाल की रहने वाली 70 वर्षीय इस महिला का नाम दीपाली घोष है। दीपाली घोष अकेले ही एक छोटा सा फूड कॉर्नर यानी दाल-चावल की दुकान चलाती हैं। उनका 'फूड कॉर्नर' एक छोटी सी दुकान है, जहां दिन के मुश्किल से 5 ग्राहक आते हैं। जिनके लिए वह सामान्य भोजन दाल-चावल, सब्जी जैसे व्ंयजन तैयार करती हैं और उन्हें पोरसती हैं। आलम ये है कि दुकान और मालिक दोनों की स्थिति काफी खराब है। क्योंकि, दुकान ही उसका घर भी है। वह अपनी दुकान पर सोती हैं। हालांकि, कहा ये जा रहा है कि उन्हें हाल ही में एक प्रभावशाली व्यक्ति ने खोजा है, जो उनकी सहायता करने का दावा कर रहा है। दीपाली घोष का कहना है कि उन्होंने वृद्धाश्रम में जाने से इनकार कर दिया है। कथित तौर पर उनके पति का 30 साल पहले निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अकेले ही अपनी दुकान चला रही हैं। देखें वीडियो...

बुजुर्ग की हालत देख भावुक हुए लोग

इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'storiesbyaradhana' नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस इमोशनल वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, लाखों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- 'हम इस छोटी सी दुकान को एक नया रूप देंगे, क्योंकि यहीं पर वह रहती है और अपना व्यवसाय चलाती है। हम सभी मिलकर इसे सफल बनाएं। ताकि उसके पास खुद को और दुकान को बनाए रखने के लिए ग्राहकों की न्यूनतम संख्या हो'। एक यूजर ने कहा, "70 साल की उम्र में भी यह बुजुर्ग महिला गरिमा और कड़ी मेहनत से अपना भरण-पोषण कर रही है। वह कभी भी किसी पर निर्भर नहीं रही और उसने अपनी आखिरी सांस तक स्वतंत्र रूप से अपनी जीविका कमाने का फैसला किया है। वास्तव में प्रेरणादायक। एक ने लिखा- कुछ पैसे भेजना चाहता हूं, कृपया मुझे बताएं कि कहां भेजना है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article