वायरल न्यूज़

School Ka Video: बच्चे से पूछा बड़े होकर क्या बनोगे, जवाब सुनकर पूछने वाला ही भाग गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 16, 2023, 07:43 AM IST

School Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि बच्चे को स्टेज पर बुलाया गया और उससे पूछा गया कि वो भविष्य में क्या बनेगा। मगर जवाब ने पूछने वाले के दिमाग की बत्ती गुल कर दी।

Image

बच्चे से पूछा भविष्य से जुड़ा सवाल, मगर उसके जवाब ने हिलाकर रख दिया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे से पूछा गया भविष्य का सवाल
  • मगर जवाब ने पूछने वाले को ही हिल दिया
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

School Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में अभी एक वीडियो जमकर देखा जा रहा है। वीडियो किसी स्कूली कार्यक्रम से जुड़ा मालूम होता है। कार्यक्रम में बच्चे परफॉर्म करने पहुंचे हैं। यहां बच्चे ये भी बताते हैं कि उन्हें भविष्य में क्या बनना है। मगर एक ऐसा बच्चा भी स्टेज पहुंचा जिसने सवाल पूछने वाले का ही दिमाग घुमा दिया। उसने ऐसी बात कह दी कि शख्स के दिमाग की बत्ती गुल हो गई। उसकी समझ नहीं आया कि बच्चे से अब क्या पूछा जाए। हालांकि सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है।

स्टेज पर पहुंचा बच्चा

बच्चे का ये वीडियो हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है और इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो को शुरुआत से देखकर मालूम होता है कि किसी स्कूली कार्यक्रम में बच्चे परफॉर्म कर रहे हैं। वो अपनी प्रतिभाएं दिखाते हैं और टीचर्स भी खूब हौसला बढ़ाते हैं। बच्चे बताते हैं कि भविष्य में वो खुद को कहा देखना पसंद करेंगे। इसी बीच एक बच्चा स्टेज पर पहुंचा। उससे कुछ सवाल पूछे जाते हैं और बच्चा बिना रुके तुरंत जवाब देता है।

बच्चे से पूछा कि बड़ा होकर क्या बनेगा

इसमें बच्चे से पूछा गया कि उसका नाम क्या है। बच्चे ने जवाब दिया तो फिर दोबारा सवाल पूछा गया कि वो किस क्लास में पढ़ता है। बच हर सवाल का जवाब देता है। पूछने वाला भी उसके जवाब सुनकर खासा उत्साहित हो गया। अब उसने बच्चे से पूछा कि वो बड़ा होकर क्या बनना चाहेगा। बच्चा तुरंत जवाब देता है कि वो बड़ा होकर पापा बनना चाहेगा। बच्चे का ये जवाब सुनकर शख्स की बत्ती गुल हो गई। अब शख्स पूछा है कि वो किसका पापा बनेगा। इसपर बच्चे ने ऐसा जवाब दिया कि पूछने वाला भी भाग खड़ा हुआ।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो पर नेटिजन्स ने किए मजेदार कमेंट

दरअसल बच्चे ने जवाब दिया कि वो उसी का पापा बनना पसंद करेगा। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि बच्चे मन के सच्चे। एक कमेंट में लिखा गया और पूछ ले भाई क्या बनेगा। एक यूजर ने लिखा कि अब किसी से मत पूछना कि क्या बनना पसंद करोगे। मालूम हो कि मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर SHIVA नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article