पहले प्यार से बात फिर हुई थप्पड़बाजी, VIRAL हुआ स्कूल गर्ल्स की लड़ाई का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 20, 2024, 11:10 AM IST

School Girls Fight Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दोनों स्कूली छात्राएं आपस में बात कर रही हैं। मगर इनमें एक छात्रा अचानक इतनी गुस्सा हुई कि उसने दूसरी को जोरदार झापड़ रसीद कर दिया।

School Girls Fight Video: सोशल मीडिया में दो स्कूली छात्राओं की थप्पड़बाजी से जुड़ा एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो देखकर लगता है कि दोनों लड़कियां स्कूल से बाहर निकली हैं और दोनों के बीच नाराजगी है। मगर इसमें एक लड़की इस कदर गुस्सा हुई कि दूसरी को बीच रास्ते में ही रोक लिया। यहां दोनों बातें कर रही हैं जबकि ग्रीन टी-शर्ट पहने लड़की जबरन उसके बैग की तलाशी लेती है। लड़की उसे रोकने की कोशिश करती है और पास खड़े एक शख्स से मदद की गुहार लगाती है। मगर बेचारी इससे पहले कुछ और कह पाती ग्रीन टी-शर्ट पहने स्कूल गर्ल ने उसे जोरदार झापड़ रसीद कर दिया।

Girl Fight Video

पहले बातचीत फिर छात्राओं में शुरू हुई थप्पड़बाजी। (Photo/X.com)

बीच रोड पर स्कूल गर्ल्स में थप्पड़बाजी

थप्पड़ इतना जोरदार कि दूसरी लड़की के होश उड़ गए। उसे यकीन नहीं हुआ कि उसे इतना तेज झापड़ भी पड़ सकता है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि अब सफेद शर्ट पहले लड़की अपने बचाव के साथ खुद भी हमले की मुद्रा में आ जाती है। वो भी पलटवार करती है। इस तरह देखते ही देखते बीच रोड पर दोनों स्कूल गर्ल्स के बीच थप्पड़बाजी शुरू हो गई। किसी के कुछ समझ नहीं आता है कि आखिर दोनों के बीच बात कहां बिगड़ी जो लड़ाई तक पहुंच गई। थप्पड़बाजी के बाद दोनों एक-दूसरे की चुटिया खींचने लगीं।

End of Feed