वायरल न्यूज़

VIDEO: मदारी पर चाकू से हमला करने लगा बंदर, मंकी का हाहाकारी अंदाज देख लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर का अंदाज देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, बंदर काफी गुस्से में चाकू लेकर मदारी पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। जिसने भी बंदर का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया।

Image

बंदर का हाहाकारी अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का हाहाकारी अंदाज
  • मदारी को चाकू से बार-बार डरा रहा था
  • बंदर का स्वैग देखकर आप भी चौंक जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ वीडियो (Today Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) देखकर लोगों के पसीने तक छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Monkey Video) ऐसे होते हैं, जो यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। इतना ही नहीं इन वीडियो (Animal Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं बंदर का स्वैग देखकर आपको 440 वोल्ट का झटका भी लगेगा।

ये तो हम सब जानते हैं इंसान और बंदर में कई समानता है। कई बार तो बंदर इस तरह से नकल और हरकत करता है, जिसे देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जिसके बारे में आमतौर पर आप सोच भी नहीं सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं मदारी बंदर का खेल दिखाने के लिए बैठा है। लेकिन, बंदर का मूड काफी अलग लग रहा है और हाथ में चाकू लेकर वो मदारी को लगातार धमका रहा है। जिस अंदाज में बंदर मदारी को धमाक रहा है उसे देखकर लोग दंग रह गए। मदारी की क्या हालत होती है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

बंदर का स्वैग

वीडियो देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि ये बंदर तो मदारी से भी तेज निकला। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'deriu_mary' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बंदर का स्वैग तो काफी अनोखा है। किसी का कहना है कि बेचारे मदारी की हवा टाइट हो गई। आपको बंदर का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article