वायरल न्यूज़

'ट्रंप-कमला हैरिस का विवाह और दोनों का बेटा भी हुआ', हैरान करेगा AI का ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 20, 2024, 10:44 AM IST

Today Viral Video: एआई द्वारा बनाए गए इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। वीडियो में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप का प्रेम और विवाह दिखाया गया है। यकीन नहीं करेंगे वीडियो इतना असली लगता है कि शायद ही कोई इसे झूठा समझेगा।

Image

एआई द्वारा बनाया गया ये वीडियो किसी को भी हैरान कर देगा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • AI ने दिखाया ट्रंप-हैरिस का प्रेम
  • दोनों का विवाह तक कराया
  • सबको हैरान कर रहा वीडियो

Today Viral Video: अमेरिका में साल के आखिर तक राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने की उम्मीद है। डेमोक्रैटिक पार्टी के नेता और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन ने चुनाव ना लड़ने का फैसला लिया है। उनकी जगह अब उप राष्ट्रपति कमला हैरिस राष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ में सबसे आगे हैं। विपक्षी दल रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। दोनों नेताओं ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। मगर इन सबके बीच बताया जाए कि दोनों नेताओं में ही आपस में प्रेम हो गया। प्यार भी इतना सच्चा कि दोनों ने विवाह तक कर लिया।

'कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप का प्रेम'

मगर क्या हो जब पता चले कमला हैरिस गर्भवती हो जाएं और डोनाल्ड ट्रंप के बच्चे को जन्म दें। यकीनन ये बातें झूठ हैं और किसी को भी इनपर बिल्कुल भरोसा नहीं होगा। मगर एआई ने जरूर ऐसी कल्पना की है। एआई ने ना सिर्फ ऐसी कल्पना की है बल्कि कुछ सेकंड का वीडियो भी बना दिया। एआई द्वारा बनाए इस वीडियो में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप दोनों समुद्र किनारे बीच पर घूमते नजर आते हैं। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा है।

एआई द्वारा बनाए इस वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि दोनों नेता यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस में एक-दूसरे को किस करते हैं। दोनों विवाह करते हैं। एआई की कल्पना में कमला हैरिस को ट्रंप के बच्चे की मां भी दिखाया गया है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि एआई के इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। वीडियो देखकर जरा भी फर्जी नहीं लगता है। वायरल वीडियो देखकर नेटिजन्स ने भविष्य में एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर भी आगाह किया है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर artificialintelligencenews.in नाम के हैंजल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article