वायरल न्यूज़

पक्षियों के लिए बुक कर दिया प्लेन, नजारा देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 16, 2023, 01:24 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि सऊदी अरब के शाही राजकुमार ने बाज पक्षियों के लिए प्लेन में रिकॉर्ड 80 सीटें बुक कर दीं।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ प्लेन में यात्रा करते हुए पक्षियों का वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पक्षियों के लिए बुक किया प्लेन
  • प्लेन में बैठे नजर बाज पक्षी
  • वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में कुछ समय पहले एक वीडियो और कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। इनमें बाज पक्षियों को हवाई जहाज में बैठे हुए देखा गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा सचमुच हुआ, जब सऊदी अरब के प्रिंस ने 80 बाजों के लिए प्लेन में सीटें बुक कराईं। इंटरनेट पर करीब छह साल पुरानी घटना की वीडियो और तस्वीरें एक बार फिर वायरल हैं। सीएन ट्रैवेलर ने बताया कि ये चौंकाने वाली घटना साल 2017 की है। जब सऊदी अरब के शाही राजकुमार ने पक्षियों के लिए हवाई जहाज की सीटें बुक कराई थीं। ऐसा इसलिए किया गया कि ताकि सभी पक्षी सुरक्षित और आराम से सफर कर सकें।

प्लेन में बुक कराई बाज के लिए सीटें

वायरल वीडियो में देखेंगे कि प्लेन की अलग-अलग सीट पर बाज बैठे नजर आ रहे हैं। सभी को हुड पहनाया गया है। इसके अलावा सीटों को कवर किया गया है ताकि उन्हें गंदा होने से बचाया जा सके। तस्वीर में आसपास की सीटों पर अन्य यात्रियों को बैठे हुए भी देखा जा सकता है। सालों पुराना मामला चर्चा में आने की एक खास वजह है कि बाजों की तस्वीर रेडिट पर शेयर की गई है। तस्वीर वायरल होने के बाद नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

प्लेन में यात्रा करते हुए बाजों का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर sachkadwahai नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article