वायरल न्यूज़

टॉयलेट सीट पर बैठने ही वाला था शख्स, तभी जो हुआ देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 26, 2025, 01:33 PM IST

Sanp Ka Video: रोंगटे खड़े करने वाले नजारे में देखेंगे कि कैसे बाथरूम में रखी टॉयलेट सीट से खतरनाक सांप निकलकर बाहर आ गया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखा यकीन नहीं कर पाएंगे।

Image

बाथरूम सीट से निकला सांप। (Photo/Instagram)

Sanp Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे नजारे वायरल होते हैं जो होश उड़ाकर रखत देते हैं। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। इसमें देखेंगे कि कैसे टॉयलेट सीट से खतरनाक सांप बाहर निकलकर आ धमका। वायरल वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

टॉयलेट सीट से निकला सांप

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि घर का सदस्य बाथरूम इस्तेमाल करने पहुंचता है। शख्स इस्तेमाल करने के लिए बाथरूम सीट पर बैठने ही वाला था तभी उसे अजीब सा महसूस हुआ। शख्स ने इसके बाद ध्यान से बाथरूम सीट में देखा तो उसके होश उड़ गए। बाथरूम सीट के अंदर खतरनाक सांप छिपा हुआ था। फ्रेम में देखेंगे कि सांप को जब बाहर निकालने की कोशिश की गई तो तुरंत दूसरी जगह छिप गया।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

आखिर में देखेंगे कि सांप बाथरूम से निकलकर कोने में जा छिपा। हालांकि बाद में सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। मालूम हो रोंगटे खड़े करने वाला ये वीडियो इंस्टाग्राम पर Trendy2bytes नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article