वायरल न्यूज़

ऑनलाइन इंटरव्यू में बिजी था शख्स, तभी छत के रास्ते आ गया अजगर; फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 13, 2023, 09:13 AM IST

Snake Ka Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शख्स ऑनलाइन इंटरव्यू देने में बिजी था कि तभी छत से एक खतरनाक सांप नीचे की तरफ आने लगा।

Image

शख्स ऑनलाइन मीटिंग में बिजी था कि तभी खतरनाक सांप आ गया। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंटरव्यू में बिजी था शख्स
  • तभी आ धमका खतरनाक सांप
  • हैरान कर देगा आगे का नजारा

Snake Ka Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता है कि हम सचमुच चौंक जाते हैं। शरीर में सिहरन होने लगती है। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा हैरान करने वाला नजारा वायरल है। इसमें देखेंगे कि एक शख्स ऑनलाइन इंटरव्यू देने में बिजी था कि तभी डरावना नजारा दिखाई दिया। खुद इंटरव्यू ले रही लड़की भी डर गई और उसने तुरंत शख्स को सावधान किया।

छत के रास्ते नीचे आने लगा सांप

हैरान करने वाला ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया का बताया गया है। इसमें देखेंगे कि एक शख्स घर के बाहर खुले स्थान पर बैठा है। देखकर ही मालूम होता है कि शख्स का ऑनलाइन इंटरव्यू चल रहा है। इसमें वो पूछे गए सवाल का बड़े आराम से जवाब देता है। इधर फ्रेम तभी कुछ अजीब सा नजारा दिखाई दिया। कुछ ही सेकंड में पता चल गया कि वो अजीब नजारा कुछ और नहीं बल्कि एक खतरनाक अजगर है, जो धीरे-धीरे छत के रास्ते नीचे आ रहा है। इधर बैकग्राउंड में अजगर देखकर लड़की ने तुरंत शख्स को अलर्ट किया।

यहां देखिए वीडियो

चौंका देगा नजारा

फ्रेम में अब जो कुछ नजर आया सचमुच चौंक जाएंगे। दरअसल लड़की के सावधान करने के बावजूद शख्स जरा भी नहीं घरराता है। मानो घर में सांप का आना उसके लिए आम बात है। आगे देखेंगे कि इंटरव्यू के दौरान ही सांप वापस भी चला गया। मालूम हो कि हैरान करने वाला ये वीडियो यूट्यूब पर The Strategy Group नाम के चैनल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article