Python Climbing A Rosewood Tree: बारिश के सीजन में जंगली इलाके या ग्रामीण क्षेत्रों में सांप का मिलना आम बात है। कई बार जब ये घर में घुस जाते हैं तो हड़कंप मच जाता है। लेकिन अगर सांप की जगह आपके अजगर दिख जाए तो आप क्या करेंगे? जाहिर है.. सांप का नाम सुनने से हालत खराब हो जाती है तो अजगर का नाम सुनकर पसीने छूटने लगेंगे। कुछ ऐसा ही देखने को मिला उत्तर प्रदेश के संभल जिले में। संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शीशम के पेड़ पर जब लोगों की निगाह पड़ी तो उनकी सांसें थम सी गई।
शीशम के पेड़ पर चढ़ा 35 किलो का अजगर
ये भी पढ़ें - Kota Snake Video: कोटा की गलियों में कोबरा का आतंक, वाशिंग मशीन में आशियाना बनाने पहुंचा सांप
दरअसल, शीशम के पेड़ एक विशालकाय अजगर चढ़ गया था, जो आराम से पेड़ के ऊपरी हिस्से पर आराम फरमा रहा था। अब इसकी जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया, जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इस पर वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर करीब 10 फुट लंबा था, जिसका वजन करीब 35 किलो के आसपास था। इतना विशालकाय अजगर को नीचे उतारने के लिए बुलडोजर की मदद ली गई।
