वायरल न्यूज़

Viral Video: हिजाब पहन थड़ी पर पहुंची महिला, चाय पीकर धुआं उड़ाने पर यूजर्स बोले - लेडी कबीर सिंह

इंस्टाग्राम पर एक मुस्लिम लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक चाय की दुकान पर स्मोकिंग करती हुई नजर आ रही है और फिर कबीर सिंह स्टाइल में गाड़ी स्टार्ट कर चलाती भी दिख रही है।

Image

कबीर सिंह स्टाइल में बाइक चलाती दिखी मुस्लिम महिला (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चाय की दुकान पर महिला ने की स्मोकिंग
  • बाइक चलाने का स्टाइल याद आ जाएंगे कबीर सिंह
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Muslim Woman Smoking In Hijab: इन दिनों लोगों पर रील्स बनाने का शौक इस कदर चढ़ा है कि लोग दारू-सिगरेट तक पीने लगे हैं। स्मोकिंग-ड्रिंकिंग करते हुए लोगों के रील्स भी वायरल होते हैं। लेकिन इन दिनों महिलाओं के भी वीडियो वायरल होने लगे हैं, जिसमें वह लेडी कबीर सिंह बनती नजर आ रही हैं। ऐसा ही एक मुस्लिम महिला का भी वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला ने हिजाब पहना हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक महिला नजर आएगी, जो हिजाब पहनी हुई है। इसमें महिला एक चाय की दुकान पर रुकती है और चाय पीने के बाद स्टाइल में कप फेंकती है और फिर ई-सिगरेट पीती नजर आती है। इस दौरान उसने बड़े ही स्टाइल धुआं भी उड़ाया है। इसके बाद वह कबीर सिंह स्टाइल में गाड़ी पर बैठती है और फिर बाइक लेकर चल देती है। ऐसे में उस महिला का ये अंदाज देख आप उसके दीवाने हो जाएंगे।

कबीर सिंह स्टाइल में बाइक चलाती दिखी मुस्लिम महिला

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली है। महिला ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर रखा है, जिस पर किसी प्रकार का कोई कमेंट नहीं आया है। वीडियो के कैप्शन में महिला ने लिखा है "जब ट्रेंड जाएगा, तब हम लेकर आएंगे.. कुछ अलग अंदाज में"। इस वीडियो में महिला ने अपना बैखौफ अंदाज दिखाया है, जहां वह बाइक चलाती नजर आ रही है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article