वायरल न्यूज़

Saand Ki Ladai: ATM के बाहर दो सांडों के बीच खतरनाक लड़ाई, लड़ने का अंदाज देख आपके तोते उड़ जाएंगे

Saand Ki Ladai Video: सोशल मीडिया पर सांडों की लड़ाई की एक हाहाकारी वडीियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यकीन मानिए एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा जाएगा।

Image

सांडों की हाहाकारी लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांडों की हाहाकारी लड़ाई
  • नजारा देखकर तोते उड़ जाएंगे
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Saand Ki Ladai: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग चौंक जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं इन वीडियो (Bull Fight Vide) में इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। यूजर्स इन वीडियो को देखना भी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके तोते जरूर उड़ जाएंगे।

आज कल सोशल मीडिया पर जानवरों का भी काफी भौकाल है। जानवरों के एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक एटीएम के बाहर दो सांडों के बीच लड़ाई छिड़ गई है। दोनों सांड काफी खतरनाक अंदाज में लड़ रहे हैं। देखकर ऐसा लगता है दोनों सांड एक-दूसरे को आज छोड़ने वाले नहीं हैं। वहीं, इस नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी है। लेकिन, किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि इस लड़ाई को छुड़ाए। इस लड़ाई का अंजाम क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

सांडों की खतरनाक लड़ाई

साडों की लड़ाई देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोचे रहे होंगे कि आज तो माहौल बन गया। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'artist__chanda' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ जमकर मजे भी ले रहे हैं। एक ने लिखा, 'इन साडों ने चोर का काम आसान कर दिया'। किसी का कहना है कि भाई ये सांड तो हाहाकारी निकला। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article