Video: मां के सामने 'शाहरुख खान' बनना पड़ा भारी, चप्पल मारकर निकाल दी सारी हीरोपंती, देखकर छूट जाएगी हंसी

Funny Video:आप देख पाएंगे कि मां के सामने भी बेटा शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज देता नजर आता है। इसके बाद मां एक ही चप्पल में बेटे की पूरी हीरोपंती निकाल देती है। ऐसा लगता है कि मांं बार-बार बेटे की इस हरकत को देख तंग आ चुकी थी।

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक मां और उसके बेटे से जुड़ा है। वीडियो इतना मजेदार है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। इस वीडियो को देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। इस वीडियो में एक बेटा कुछ ऐसी हरकत करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आप कह उठेंगे कि उसपर हीरोपंती दिखाने का भूत सवार है। दूसरी तरफ उसकी मां बहुत ही अनोखे तरीके से अपने बेटे की हीरोपंती निकालती नजर आ रही है।

End of Feed