वायरल न्यूज़

Viral Video: भैंस के ऊपर अनोखे अंदाज में पुश अप मारने लगा शख्स, जिगरा देख दंग रह जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अनोखे अंदाज में भैंस के ऊपर पुश अप मारते हुए नजर आ रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

शख्स का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स का अनोखा अंदाज
  • भैंस पर ताबड़तोड़ मार रहा था पुश अप
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ नजारे इतने फनी (FUnny Video) होते हैं कि उन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ नजारे काफी चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ सीधे लोगों के दिलों को छू लेते हैं। इतना ही नहीं कुछ नजारों पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप जरूर दंग रह जाएंगे।

ये तो हम सब जानते हैं सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई फेमस होना चाहता है। इसके लिए लोग एक से एक तरकीब भिड़ाते रहते हैं। कुछ लोगों को तो इसमें कायमाबी भी मिल जाती है। जबकि, कईयों का मजाक भी बन जाता है। एक बार फिर लोगों के सामने एक ऐसा वीडियो आया है, जिसे देखकर हो सकता है आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाए। क्योंकि, इस वायरल वीडियो में एक शख्स अनोखे अंदाज में भैंस के ऊपर पुश अप मार रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं भैंसों की भीड़ लगी हुई है। एक शख्स आराम से एक भैंस के ऊपर ताबड़तोड़ पुशअप मार रहा है। आलम ये है कि जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता ही रह गया। तो आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

नेक्स्ट लेवल का अंदाज

शख्स का अंदाज देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि शख्स के पास तो काफी खतरनाक जिगरा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ajeetkr813205' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट क रहे हैं। किसी का कहना है कि शख्स का अंदाज तो काफी निराला है। किसी का कहना है कि भाई ने तो महफिल लूट ली। इतना ही नहीं कुछ लोग काफी चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article