Viral Video: महाशिवरात्रि पर वायरल हो रही रूसी महिला, वीडियो देख महादेव के भक्त भी हो जाएंगे खुश

Viral Video: महाशिवरात्रि (Mahashivratri viral video) के मौके पर भगवान शिव की भक्ति से भरी एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में भक्ति गीत, शिव के प्रतीक और सकारात्मक संदेश दिखाए गए हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Viral Video: महाशिवरात्रि (mahashivratri 2026) भगवान शिव को समर्पित एक बहुत पवित्र और खास त्योहार माना जाता है। इस दिन भक्त भगवान शिव की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और पूरी रात जागकर भजन-कीर्तन करते हैं। जगह-जगह मंदिरों में “हर-हर महादेव” के जयकारे सुनाई देते हैं और माहौल पूरी तरह भक्ति से भर जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 15 फरवरी रविवार को पड़ रहा है। इसी बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर भी महाशिवरात्रि ((Mahashivratri viral video) से जुड़ी कई वीडियो और रील्स वायरल हो रही हैं। ऐसी ही एक छोटी-सी इंस्टाग्राम रील लोगों का ध्यान खींच रही है।

Mahashivratri viral video

Viral Video: महाशिवरात्रि से पहले वायरल हुई रूसी महिला (फोटो: Instagram/tatianaromanoff_ )

रूसी महिला भक्ति भरे भाव में कर रही भगवान शिव की पूजा

करीब 11 सेकंड की इस रील में भक्ति और शांति से भरा माहौल दिखाया गया है। वीडियो में भगवान शिव की सुंदर और दिव्य झलक दिखाई देती है, जिसे देखकर मन को सुकून मिलता है। वीडियो के बैकग्राउंड में भक्ति गीत या मंत्र बज रहा है, जिससे रील और ज्यादा भावुक और आकर्षक लगती है। इस वायरल वीडियो में एक रूसी महिला भक्ति भरे भाव में भगवान शिव के शिवलिंग के आगे हाथ जोड़कर पूजा करती हुई दिखाई दे रही है। यह रूसी महिला भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग के आगे कहती हुई दिखाई देती है कि "महादेव आप उसका हमेशा ख्याल रखना, जो हमेशा मेरा ख्याल रखता है" इस वायरल वीडियो में लिखा गया संदेश भी लोगों को पसंद आ रहा है, जिसमें भगवान शिव की कृपा और भक्तों के प्रति उनके स्नेह की बात कही गई है।

End of Feed