वायरल न्यूज़

Viral Video: 16 लाख महीना किराया देकर रहती है लड़की, घर देखकर नहीं होगा यकीन

Viral Video: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कंटेंट क्रिएटर का लग्जरी अपार्टमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसका किराया करीब 18,000 डॉलर (लगभग 15-16 लाख रुपये) प्रति महीना है। सेंट्रल पार्क के पास स्थित यह घर शानदार नजारे, बड़ी जगह और खास लाइफस्टाइल के कारण वायरल हो रहा है।

Image

Viral Video: 16 लाख महीना किराया देकर रहती है लड़की (फोटो: Instargam/calebwsimpson)

Viral Video: आज के समय में बड़े शहरों में घर का किराया काफी महंगा हो गया है, खासकर अमेरिका के न्यूयॉर्क जैसे शहर में जहां छोटे अपार्टमेंट भी बहुत ऊंची कीमत पर मिलते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लग्जरी अपार्टमेंट की चर्चा हो रही है, जिसका किराया लगभग 18,000 डॉलर यानी करीब 15-16 लाख रुपये प्रति महीना बताया जा रहा है। इस घर की खास बात इसकी बड़ी जगह, खुला डिजाइन, भरपूर प्राकृतिक रोशनी और सेंट्रल पार्क का शानदार नजारा है, जिसकी वजह से लोग इसे देखकर हैरान रह गए।

भिक्षु ने दी थी ये खास सलाह

यह घर एक लोकप्रिय होम टूर वीडियो में दिखाया गया, जहां एक कंटेंट क्रिएटर लोगों को अलग-अलग शहरों के महंगे और खास घरों की झलक दिखाते हैं। इसी वीडियो (Trending Video) में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर माई फाम ने अपने अपार्टमेंट की सैर कराई। वीडियो में उन्होंने घर के अलग-अलग हिस्से दिखाए और बताया कि यह अपार्टमेंट उन्होंने सिर्फ दिखावे या लग्जरी के लिए नहीं चुना। देखें वायरल वीडियो:

माई के मुताबिक जापान की यात्रा के दौरान उन्हें एक आध्यात्मिक अनुभव हुआ था। वहां एक भिक्षु ने उन्हें सलाह दी थी कि मानसिक शांति के लिए प्रकृति के करीब रहना जरूरी है। इस सलाह से प्रेरित होकर उन्होंने सेंट्रल पार्क के पास घर लेने का फैसला किया, ताकि वह रोज खुली हवा में टहल सकें और खुद को शांत महसूस कर सकें। उनके लिए यह महंगा किराया केवल खर्च नहीं, बल्कि अच्छी जीवनशैली और मानसिक संतुलन में किया गया निवेश है।

घर के अंदर एक खास कमरा भी है, जिसे उन्होंने अपने बचपन की खुशियों को ध्यान में रखकर सजाया है। इस कमरे में रंग-बिरंगी सजावट, सॉफ्ट टॉय और अलग तरह की लाइट्स लगाई गई हैं, जो इसे काफी अनोखा बनाती हैं। इसके अलावा घर में एक बड़ा निजी रूफटॉप भी है, जहां उनका पालतू कुत्ता आराम से खेल सकता है। कुल मिलाकर, यह लग्जरी अपार्टमेंट सिर्फ महंगे किराए की वजह से नहीं, बल्कि उसकी सोच, डिजाइन और लाइफस्टाइल के कारण सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर calebwsimpson नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article