Viral Video: तिरंगे वाली साड़ी में 'संदेशे आते हैं' गाने पर रूसी महिला ने किया ऐसा डांस, देख सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रूसी महिला ने संदेश आते हैं गाने पर ऐसा डांस किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोगो बार-बार देख रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोग गर्व करते हैं। वहीं, कुछ वीडियो दिनभर हंसाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में डांस का एक ऐसा वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद आपका सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाएगा। आलम ये है कि इस खूबसूरत वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

dance video

रूसी महिला का मजेदार डांस (तस्वीर साभार- @tatianaromanoff)

सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग एक से एक अनोखे कारनामे करते रहते हैं। कुछ लोग तो इस प्लेटफॉर्म के जरिए फेमस भी हो जाते हैं। वहीं, कुछ लोग यूजर्स के दिल को छू लेते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। दरअसल, इन दिनों बॉर्डर-2 फिल्म के गानों को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। खासकर, 'संदेशे आते हैं' गाने पर तो लोग जमकर वीडियो बना रहे हैं। इस गाने पर दुनियाभर के लोग डांस कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक रूसी महिला ने तिरंगे वाली साड़ी में इस गाने पर ऐसा डांस किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। कई लोग तो इस महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें वीडियो...

End of Feed