Viral Video: 'कांटा लगा' गाने पर रूसी महिला ने किया ऐसा डांस, देखकर लोग बोले- 'ये तो फायर है'

Viral Video: सोशल मीडिया पर रूसी महिला का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कांटा लगा गाने पर ऐसा डांस किया, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना कोई ना कोई वीडियो (Trending Video) धमाल मचाते रहता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में डांस का एक ऐसा वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में एक रूसी महिला ने कांटा लगा गाने पर ऐसा डांस किया, जिसने यूजर्स का दिल जीत लिया। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

dance video

रूस महिला का मजेदार डांस (तस्वीर साभार- @tatianaromanoff)

ये तो हम सब जानते हैं कई लोगों को डांस का शौक होता है। जबकि, कुछ लोग डांस के पीछे दीवाने होते हैं और जहां मौका मिलता है, डांस से धमाल मचाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको डांस के एक से एक हाहाकारी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं भारतीय ड्रेस में एक रूसी महिला बॉलीवुड गाना 'कांटा लगा' पर जमकर डांस कर रही हैं। जिस एनर्जी और अंदाज से वो डांस कर रही थीं, उसने लोगों का दीवाना बना दिया है। आप भी पहले इस डांस वीडियो को देखें...

End of Feed