वायरल न्यूज़

Viral Video: जैसे ही दूल्हे ने लगाया सिंदूर वैसे ही दुल्हन पर कूद पड़ा बन्दर, आगे जो नजारा दिखा उम्मीद नहीं होगी

Viral Video: आप देख पाएंगे कि सिंदूर लगाने के बाद दोनों दूल्हा-दुल्हन अगल-बगल बैठ जाते हैं और पंडितजी फिर से मंत्रोच्चार शुरू कर देते हैं। इसके बाद अचानक वहां पर एक बंदर आता है। आप देख पाएंगे कि बंदर सीधा दुल्हन पर कूद पड़ता है। हालांकि, दुल्हन थोड़ी साइड हो जाती है। जिससे उसे किसी तरह की कोई चोट नहीं पहुंचती है।

Viral Video (47)

शादी के दौरान दुल्हन पर कूदा बंदर (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिनों कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देता है। भारत में शादियों के दौरान तरह-तरह की रस्में निभाई जाती हैं। इसमें से सबसे जरूरी रस्म होती है, दूल्हे द्वारा दुल्हन को सिंदूर लगाना। पहले जहां लोग अपनी शादी घर से ही करते थे, वहीं अब ज्यादातर लोग मैरिज हॉल बुक करते हैं। वहीं कुछ लोग डेस्टिनेशन वेडिंग भी करते हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग में दूल्हा और दुल्हन अपने पूरे परिवार और रिश्तेदारों के साथ किसी पॉपुलर जगह पर जाकर शादी करते हैं।

दुल्हन के ऊपर कूदा बंदर

भारत में इन दिनों जयपुर के महलों और ऋषिकेश की खुली वादियों में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन काफी बढ़ गया है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, वह डेस्टिनेशन वेडिंग का है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा और दुल्हन अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में खुली जगह पर शादी करने पहुंचे थे। इस शादी के लिए काफी तैयारियां की गई थीं। देखा जा सकता है कि गंगा नदी के किनारे दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं, वहीं पंडितजी मंत्रोच्चार करते हुए शादी करवा रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में सबसे अनोखी चीज तब होती है, जब दूल्हा अपनी दुल्हन को सिंदूर लगाता है। आप देख पाएंगे कि सिंदूर लगाने के बाद दोनों दूल्हा-दुल्हन अगल-बगल बैठ जाते हैं और पंडितजी फिर से मंत्रोच्चार शुरू कर देते हैं। इसके बाद अचानक वहां पर एक बंदर आता है। आप देख पाएंगे कि बंदर सीधा दुल्हन पर कूद पड़ता है। हालांकि, दुल्हन थोड़ी साइड हो जाती है। जिससे उसे किसी तरह की कोई चोट नहीं पहुंचती है। इसके बाद कैमरा खाली मैदान की तरफ जाता है। आप देख पाएंगे कि वहां पर कई सारे बंदर मौजूद होते हैं। अच्छी बात यह होती है कि ये सारे बंदर शादी में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं पैदा करते हैं। वीडियो को mini._.camera नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी शादी में स्वयं हनुमानजी शामिल हुए थे।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से ... और देखें

End of Article