वायरल न्यूज़

बस इन लोगों के टायर से ही बजेगा म्यूजिक, मुंबई की म्यूजिकल रोड के बारे में जान लें ये अहम बात

  • Authored by: Monu Jha
  • Updated Feb 12, 2026, 02:14 PM IST

Viral Video: मुंबई में बनाई गई अनोखी ‘म्यूजिकल रोड’ (Musical Road) इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस सड़क पर तय गति से वाहन गुजरते ही ‘जय हो’ की धुन सुनाई देती है। सड़क पर बने खास खांचों से टायर टकराते हैं और कंपन से संगीत बनता है।

Mumbai Musical Road

सही स्पीड पर चलते ही सुनाई देता है गाना, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/thebalvaibhav)

Viral Video: सोचिए आप कार चलाकर कहीं जा रहे हों। आपकी गाड़ी की म्यूजिक भी बंद हो। ना कोई ना स्पीकर साथ हो, फोन का गाना भी बंद हो। तभी अचानक सड़क खुद गुनगुनाने लगे, तो आपको कैसा लगेगा। क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा भी हो सकता है? जी हां, ऐसा हुआ है, महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai Musical Road) में हाल ही में एक अनोखी ‘म्यूजिकल रोड’ बनाई गई है, जो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सड़क की खासियत यह है कि जैसे ही कोई वाहन निर्धारित गति से इस पर गुजरता है, एक खास धुन सुनाई देने लगती है।

टकराव से कंपन

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वाहन के गुजरते ही ‘जय हो’ की धुन (Jai Ho musical road) साफ सुनाई देती है, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और उत्साहित भी। दरअसल, म्यूजिकल रोड एक ऐसी सड़क होती है जिसे विशेष तकनीक से तैयार किया जाता है। इसकी सतह पर खास तरह की खांचे (grooves) बनाए जाते हैं। जब कोई वाहन एक निश्चित रफ्तार से इस सड़क पर चलता है, तो उसके टायर इन खांचों से टकराते हैं। इस टकराव से कंपन (vibrations) उत्पन्न होता है। यही कंपन ध्वनि में बदल जाता है और सुनने में किसी खास संगीत या धुन जैसा लगता है।

इन खांचों की दूरी, गहराई और डिजाइन को बहुत सावधानी से तय किया जाता है। अलग-अलग दूरी और पैटर्न के कारण अलग-अलग धुनें बनाई जा सकती हैं। यदि वाहन तय गति से चलता है तो धुन साफ और स्पष्ट सुनाई देती है, जबकि ज्यादा या कम रफ्तार होने पर आवाज का तालमेल बिगड़ सकता है। म्यूजिकल रोड (Mumbai First Musical Road) का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन ही नहीं होता, बल्कि यह सड़क सुरक्षा से भी जुड़ा है। ऐसी सड़कें अक्सर ड्राइवरों को निर्धारित गति बनाए रखने के लिए प्रेरित करती हैं। जब चालक सही स्पीड पर वाहन चलाता है, तभी पूरी धुन सुनाई देती है, जिससे वह अनजाने में ही स्पीड लिमिट का पालन करने लगता है।

मुंबई में बनी यह म्यूजिकल रोड तकनीक और रचनात्मकता का बेहतरीन उदाहरण है। ‘जय हो’ जैसी लोकप्रिय धुन के कारण यह और भी खास बन गई है। यह पहल न केवल शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि यह दिखाती है कि किस तरह सड़क निर्माण में भी नवाचार किया जा सकता है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर thebalvaibhav नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Monu Jha
Monu Jha author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article